फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: हरदोई में कोरोना के पांच और मरीज बढ़ने से मचा हड़कंप, संक्रमितों की संख्या 37 हुई

Sun, 24 May 2020 02:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
हरदोई में कोरोना के पांच और मरीज बढ़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हरदोई में रविवार को पांच और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बीती 21 मई को पॉजिटिव पाए गए शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरिया धनी निवासी युवक का करीबी रिश्तेदार भी शामिल है। कोरोना पॉजिटिव मिले सभी लोग प्रवासी श्रमिक हैं। इसके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 37 हो गई हैं, जिनमें 35 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन


इनमें दो गर्भवती सहित तीन महिलाएं भी शामिल हैं। बीती 22 मई को कोरोना की जांच के लिए जिला अस्पताल से 211 नमूने जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भेजे गए थे। इनमें से जारी हुई जांच रिपोर्टों में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला अल्लाहपुर सैदीखेल निवासी 25 वर्षीय युवक, सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम संगैचामऊ निवासी 18 वर्षीय युवक, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुर्गागंज निवासी 37 वर्षीय युवक, पाली कस्बे के मोहल्ला इमामचौक निवासी 23 वर्षीय युवक और पाली थाना क्षेत्र के ही ग्राम बिनइका निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इनमें से संगैचामऊ और शाहाबाद निवासी युवक दिल्ली से, जबकि दुर्गागंज निवासी युवक मुंबई से वापस लौटा है। पाली के विनाइका माफी में पॉजिटिव मिला युवक हरियाणा से और कस्बे के मोहल्ला इमामचौक निवासी युवक मुंबई से वापस लौटे थे।

मुंबई में सिलाई का कार्य करने वाला पाली कस्बा का निवासी 30 वर्षीय युवक 10 मई को पिकअप डाला से किसी तरह पाली पहुंचा था और उसे कस्बे में बने स्कूल में क्वारंटीन कर दिया गया था। उक्त युवक ने जुकाम होने की शिकायत 21 मई को की थी। इसके बाद 22 मई को उसकी जांच के लिए नमूना लखनऊ भेजा गया था, जो पॉजिटिव मिला।

सीएचसी पाली के अधीक्षक डा. आनंद ने बताया कि विनाइका माफी निवासी जो व्यक्ति रविवार को पॉजिटिव मिला है वह 50 वर्ष का है और पाली कस्बे में क्वारंटीन है। उन्होंने बताया कि 21 मई को शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरिया धनी निवासी युवक को पॉजिटिव पाया गया था। विनाइका माफी निवासी जो व्यक्ति पॉजिटिव मिला है वह उमरिया धनी निवासी युवक की बहन का ससुर है। दोनों ही हरियाणा से साथ में आए थे और उसके बाद शाहाबाद निवासी युवक पांच दिन तक विनाइका माफी में भी रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें