फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गेहूं के दाम गिर रहे, आटे के बढ़ गए भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खुले बाजार में गेहूं के दाम लगातार गिर रहे हैं लेकिन बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने पैकेजिंग की लागत का हवाला देकर आटे के दाम दो रुपये प्रति किलो तक बढ़ा दिए हैं। 34 रुपये किलो में बिकने वाला आटा अब 36 रुपये में बिक रहा है। फुटकर में खुला आटे की कीमत 30-32 रुपये किलो है।
विज्ञापन

कानपुर गल्ला आढ़तिया संघ के उपाध्यक्ष अजय बाजपेई ने बताया कि गेहूं का भाव 2,300 से 2,350 रुपये प्रति क्विंटल है। आगामी 10 से 15 दिन में नया गेहूं आने से कीमतें और गिर सकती हैं। आटा मिलें पूरी क्षमता से नहीं चल रही हैं जिससे गेहूं की मांग कम हुई है। पिछले वित्तीय वर्ष का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,475 रुपये था जबकि मौजूदा भाव इससे नीचे हैं। नए वित्तीय वर्ष के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपये तय हुआ है।
कानपुर बारदाना एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्लास्टिक दाना के दाम बढ़े हैं। इससे बोरियों की कीमतें भी बढ़ गई हैं जिसका सीधा असर किसानों की लागत पर पड़ेगा। किराना कारोबारी सुनील कुमार ने बताया कि खाद्य तेल पहले से ही 10 रुपये लीटर महंगा हो गया है। 750 ग्राम रिफाइंड तेल अब 130 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें