फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कोचिंग प्रिंस ने एक्सैट व कैट परीक्षा में पाई सफलता

विज्ञापन
प्रिंस कटियार। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कामयाबी कदम चूमती है, वो जो राहों पे रुकना न जानें, कामयाबी उन्हीं को मिलती है, वो जो हैं अपनी लगन के दीवाने...। इन पंक्तियों पर बिल्कुल खरे उतरे हैं कानपुर देहात के राजपुर के रमऊ डाढापुर निवासी प्रिंस। एक किसान के बेटे प्रिंस ने बगैर कोचिंग घर में ही पढ़ाई कर कैट (कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट) व एक्सैट (जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट) में सफलता हासिल कर ऐसे लोगों को आईना दिखाने का काम किया है, जो सुविधाओं के अभाव का रोना रोते रहते हैं। प्रिंस ने साबित कर दिखाया कि सफलता सुविधा की मोहताज नहीं। प्रिंस ने साबित किया है कि लक्ष्य पर केंद्रित हैं तो कोई अवरोध डिगा नहीं सकता। प्रिंस की इस सफलता के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि शिवकुमार कटियार के छोटे बेटे प्रिंस ने 10 लाख के सालाना पैकेज की नौकरी छोड़कर मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का जो संकल्प लिया, उसे पूरा कर दिखाया है। दरअसल, प्रिंस ने 2020 में आजमगढ़ के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया था। उन्हें गोरखपुर की एक कंपनी में दस लाख की नौकरी का ऑफर भी मिला। हालांकि उन्होंने यह ऑफर ठुकरा कर एमबीए करने का मन बनाया है। पिछले वर्ष उन्होंने कैट और एक्सैट की प्रवेश परीक्षा दी थी। जनवरी आखिर में आए परिणाम में उन्हें सफलता मिली है। एक्सैट में 99.16 और कैट में 97.86 परसेंटाइल आए हैं। अब उनके पास आईआईएम लखनऊ, आईआईएम कोलकाता और टाटा समूह के जमशेदपुर स्थित एक्सएलआरआई से प्रवेश के लिए ऑफर आ रहा है। प्रिंस अपनी सफलता का श्रेय पिता, बड़े भाई अतुल, मां ऊषा, बुआ सावित्री, सत्यवती, बहन रश्मि व नेहा को देते हैं। प्रिंस कहते हैं कि किस कॉलेज में प्रवेश लेना है, इस बारे में जल्द ही निर्णय लेंगे।
बता दें देश के टॉप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में प्रवेश कैट क्वालीफाई करने के बाद ही मिलता है। यह परीक्षा नेशनल स्तर पर होती है। वहीं एक्सैट की परीक्षा जमशेदपुर का एक्सएलआरआई कराता है। इसकी मदद से भी मैनेजमेंट के पीजी कोर्सों में दाखिला मिलता है। हालांकि इसे क्वालीफाई करने वाले छात्र एक्सएलआरआई और दूसरे बी ग्रेड के कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें