फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालग : शहर में हर दिन हुई 75 करोड़ के सोना-चांदी की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सहालग के दौरान शहर में सोना-चांदी की जमकर बिक्री हुई। हर दिन करीब 75 करोड़ का सोना-चांदी बिका। हालांकि अब बिक्री की रफ्तार में कमी दर्ज की गई लेकिन सोना-चांदी के भाव हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं। शनिवार को चांदी का भाव 1,84,600 रुपये किलो और सोने का भाव 1,31,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
विज्ञापन

शहर सोना-चांदी के थोक और फुटकर का बड़ा बाजार है। चौक सराफा, बिरहाना रोड, नयागंज के बाद निरालानगर भी सराफा का बड़ा बाजार बनता जा रहा है। यहां पर सभी बड़े और ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम खुल चुके हैं। शहर में सामान्य दिनों में दो हजार किलो चांदी की खपत होती है। करीब 1200-1300 किलो चांदी के गहनों की बिक्री होती है। 700-800 किलो बुलियन और सिक्कों की बिक्री होती है। अब सहालग भी खत्म हो रही है। 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है। इसके खत्म होने के बाद जनवरी 2026 में शादियां शुरू होंगी।
ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड स्मिथ फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि दिवाली के पहले और दिवाली तक सोना-चांदी के भाव नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए थे। इस दौरान नवंबर और दिसंबर में होने वाली सहालग के लिए जबरदस्त खरीदारी की गई। लगातार प्रति दिन 25 करोड़ रुपये की चांदी और 50 करोड़ के सोना की बिक्री की गई। इसमें गहनों से ज्यादा ठोस (बुलियन) सोना-चांदी की बिक्री देखी गई थी। बाद में भाव कम हुए तो बिक्री लगातार उसी स्तर पर रही। हालांकि अब सहालग खत्म हो रही है और भाव फिर से तेज हो गए हैं। ऐसे में बिक्री घटी है। आगे भावों में उतार-चढ़ाव और दिख सकता है। निवेशक ज्यादा सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें