फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से हवाएं नम, तापमान हुआ कम, यूपी के कई शहरों में पांच दिन छाए रहेंगे बादल

Thu, 02 May 2024 08:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार पांच दिन बादल छाए रहेंगे। बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवाओं का रुख बदलने से दिन और रात में गर्मी से हल्की राहत मिली है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरा है। हिमालयी क्षेत्र से नमी लेकर आ रहीं नम हवाएं माहौल में तब्दीली लाई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन बादल छाए रहेंगे। हवाएं तेज गति से चलेंगी लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन


सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पहाड़ों की चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। इस वजह से वहां से आने वाली हवाएं नम हैं। सुबह और रात में गर्मी कम रहेगी, लेकिन दिन में तपिश बनी रहेगी। वेट बल्ब तापमान से गर्मी अधिक महसूस होगी। हवाओं का रुख बदलते ही पारा फिर बढ़ने लगेगा। गुरुवार को अधिकतम पारा सामान्य औसत से 1.1 डिग्री और न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे रात की गर्मी दिन की तुलना में अधिक कम हुई।
विज्ञापन

डॉ. पांडेय ने बताया कि वेट बल्ब तापमान रहने से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उत्तर पश्चिमी हवाएं जब तक आती रहेंगी, राहत रहेगी। एक-दो दिन में हवाओं के रुख में बदलाव आएगा तो पारा फिर बढ़ने लगेगा। उन्होंने बताया कि थार मरुस्थल से गर्म हवाएं आ रही हैं। इन उत्तर पश्चिमी नम हवाएं इनमें मिलकर तपिश कम कर देती हैं। उन्होंने बताया कि कई जगह देश में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ अभी पहाड़ों पर है लेकिन कानपुर परिक्षेत्र में इनका अधिक असर नहीं है।

तापमान
अधिकतम- 38.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 19.8 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें