फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: यूपी के कई शहरों में 12 और 13 को ओले के साथ बारिश के आसार

Wed, 08 Jan 2025 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather News: मौसम विभाग की मानें तो 11 जनवरी से बादल आने शुरू होंगे। इससे धुंध और कोहरा बढ़ेगा। हिमालयी शृंखला में बर्फबारी से कानपुर परिक्षेत्र और गंगा के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बादल और धुंध के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कानपुर मंडल के जिलों में गुरुवार को सबसे ठंडा औरैया और इटावा रहा। शहर का न्यूनतम तापमान एयरफोर्स मौसम केंद्र पर आठ डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सीएसए के मौसम विभाग ने 12 और 13 जनवरी को ओला गिरने और स्थानीय स्तर पर हल्की और मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे ठंड और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही नए पश्चिमी विक्षोभ के आने से हिमालयी शृंखला में बर्फबारी बढ़ने के आसार हैं। इससे ठंड और गलन बढ़ेगी। सीएसए के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 जनवरी से बादल आने शुरू हो जाएंगे। इससे धुंध और कोहरा और बढ़ेगा। चार-पांच दिन धुंध-कोहरा और कड़ाके की ठंड रहने के आसार हैं। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव बन रहा है। इसके साथ हवाओं का चक्रवाती घेरा बनेगा। जो नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, वह नीचे की ओर चल रहा है। इससे हिमालयी शृंखला में बर्फबारी और बारिश बढ़ जाएगी। इससे कानपुर परिक्षेत्र और गंगा के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।

कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय ने बताया कि गुरुवार को हल्की धूप निकल सकती है। इसके बाद शुक्रवार से फिर माहौल में नमी बढ़नी शुरू होगी और बादल आएंगे। इससे ओले गिरने के साथ हल्की और मध्यम श्रेणी की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राजस्थान में हवाओं का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसकी वजह से भी नमी आ रही है। जेट स्ट्रीम अभी नीचे बनी हुई हैं। इस वजह से आगे भी पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि चक्रवाती घेरों के खत्म होने के बाद उत्तर पश्चिमी हवाओं में निरंतरता आएगी जिससे ठंड और गलन बढ़ेगी।

तापमान (सीएसए मौसम विभाग)
अधिकतम- 14.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 10.6 डिग्री सेल्सियस

 
विज्ञापन

कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मंडल के जिलों का न्यूनतम तापमान
औरैया- 5 डिग्री सेल्सियस
इटावा- 5.6 डिग्री सेल्सियस
फर्रुखाबाद- 6 डिग्री सेल्सियस
कानपुर नगर- 8 डिग्री सेल्सियस
कन्नौज- 7 डिग्री सेल्सियस
कानपुर देहात- 10.6 डिग्री सेल्सियस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें