फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बड़ी बेटी को पीटने के बाद दुधमुंही को कमरे में बंद कर मां ने दी जान

Wed, 08 Jan 2025 10:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बड़ी बेटी को पीटने के बाद दुधमुंही को कमरे में बंद कर मां ने मौत को गले लगा लिया। घटना चकेरी थानाक्षेत्र के श्यामनगर ई-ब्लॉक की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी के श्यामनगर में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने बड़ी बेटी को पीटने के बाद दुधमुंही को कमरे में बंदकर फंदे से लटक कर जान दे दी। बंद दरवाजे के बाहर बड़ी बेटी को रोता देख मकान मालिक ने वजह पूछी। इस पर उसने घटना की जानकारी दी। मकान मालिक की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


मूलरूप से फतेहपुर के साढ़ा गांव निवासी पूजा गुप्ता (26) की 11 साल पहले श्यामनगर ई-ब्लॉक तुलसीनगर निवासी श्यामू गुप्ता से शादी हुई थी। श्यामू एक नामी दूध कंपनी में दूध सप्लाई का काम करते हैं। उनकी दो बेटियां 6 वर्षीय दृष्टि और डेढ़ वर्षीय दुधमुंही सृष्टि है। पति ने बताया कि पिछले कुछ सालों से पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण पत्नी पूजा अक्सर बड़ी बेटी को मारती थी जबकि छोटी बेटी से प्यार करती थी।

पहले वह बच्चों को छोड़कर लखनऊ और बर्रा जा चुकी है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे दूध की गाड़ी लेकर सप्लाई करने कल्याणपुर गए थे। तभी मकान मालिक कौशल ने फोन कर पत्नी के दरवाजा अंदर से बंद करने की बात बताई। वह आनन-फानन घर पहुंचे जहां पुलिस मशक्कत कर दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हो चुकी थी। कमरे में उनकी दुधमुंही बच्ची रो बिलख रही थी और पत्नी का शव फंदे पर लटकता मिला। चकेरी पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। चकेरी प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि महिला मानसिक अस्वस्थ थी। प्रथम दृष्टया बीमारी के कारण आत्महत्या की बात आ रही है। किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बहन की मौत पर साले ने की गालीगलौज
पति श्यामू के अनुसार उन्होंने पत्नी के परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद साले राहुल ने उन्हें फोन करके गालीगलौज की। आरोप है कि उसने पुलिस केस करवाने पर सवाल किया। साथ ही बार-बार अपशब्द कहता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें