फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: कानपुर में प्री मानसूनी बारिश से नौ डिग्री गिरा पारा, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Tue, 30 Jun 2026 08:28 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update: सुबह और दोपहर दोनों में नमी 70 फीसदी से अधिक रही। सीएसए की मौसम वेधशाला में 6.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
कानपुर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्री मानसूनी बारिश और बंगाल की खाड़ी से नमी आने से मंगलवार को अधिकतम तापमान नौ डिग्री नीचे आ गया। लू खत्म हो गई लेकिन उमस बनी हुई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्राैद्योगिकी विवि की मौसम वेधशाला में 6.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह प्री मानसूनी बारिश के बाद अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री से उतरकर 31.3 डिग्री पर आ गया। यह 30 जून के सामान्य औसत अधिकतम तापमान से 5.6 डिग्री कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी सामान्य औसत से 1.4 डिग्री घटकर 25.4 डिग्री पर पहुंच गया। इससे गर्म हवा तो नहीं चली लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। पसीने वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विज्ञान केंद्र ने हीट वेव संबंधी इस सीजन की आखिरी बुलेटिन जारी कर दी।

 

इसके साथ ही माहौल में नमी का प्रतिशत बढ़ गया। सुबह की नमी 23 प्रतिशत से बढ़कर 63 से 86 पर पहुंच गई। दोपहर को नमी का 37 प्रतिशत बढ़कर 40 से 77 प्रतिशत हो गई।
विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि पांच दिन तक हल्के और मध्यम बादल छाए रहने, तेज हवाओं के साथ हल्की और मध्यम बारिश का अनुमान है। नमी का प्रतिशत अधिक होने पर बारिश होने लगेगी।

तापमान
अधिकतम-31.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-25.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें