जेल में बंद पति की जमानत कराने को लेकर महिला से पांच लाख की रंगदारी मांगने वाले डीटू गैंग के सदस्य और चमनगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू बदमाश के बड़े भाई 25 हजार के इनामिया गुड्डू उर्फ मुड्डी उर्फ जियाउद्दीन को अनवरगंज पुलिस ने सात माह बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।
अनवरगंज के बांसमंडी निवासी रहनुमा बानो ने 16 नवंबर 2025 को दर्ज रिपोर्ट में बताया कि हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन पर एक जुलाई को जानलेवा हमला हुआ था। उसने उनके पति मो. नविद का नाम रुपये ऐंठने की नीयत से लिखा दिया था। पुलिस ने पति को जेल भेज दिया। बाद में चमनगंज पुलिस ने सबलू को एक रंगदारी के मामले में जेल भेज दिया था। पीड़िता के अनुसार जेल में सबलू ने पति से जमानत कराने के नाम पर पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। पति ने दहशत में सबलू से रुपये देने की हामी भर दी थी।