फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update : कानपुर समेत कई शहरों में दो दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने बतलाई बदलाव की वजह

Fri, 01 Mar 2024 12:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. पांडेय ने बताया कि इस समय बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इससे हवाएं नमी लेकर आएंगी।
विज्ञापन
दिन में निकली धूप से परेशान युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में मौसमी गतिविधियों के बदलाव से आने वाले दिनों में हल्की और मध्यम बारिश के आसार हैं। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार और रविवार को बारिश होगी। हिमालय से ठंडक लाने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं थमेंगी और नमी बढ़ाने वाली पुरवा फिर बहेगी। मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शुक्रवार दोपहर के बाद से बादलों के आने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


इसके बाद अगले दिन शनिवार से कानपुर परिक्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर में रुका पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की तरफ बढ़ेगा जिससे मौसम में बदलाव का अनुमान है। सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. पांडेय ने बताया कि इस समय बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इससे हवाएं नमी लेकर आएंगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ आ जाएगा जिससे मिश्रित हवाएं हो जाएंगी।

इससे यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में बारिश का माहौल बन जाएगा। इससे पारा में दो-तीन डिग्री का फर्क आएगा। कंपकंपी वाली ठंडक नहीं होगी। लेकिन इस दौरान ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। इसी तरह बादल होने की वजह से ही रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य औसत से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
 
विज्ञापन

तापमान
अधिकतम-27 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-13.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें