फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से नमी बढ़ी, दिन भर छाई रही धुंध, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Sun, 29 Dec 2024 07:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather News: पश्चिमी विक्षोभ से नमी बढ़ी है। रविवार को दिन भर धुंध छाई रही। दृश्यता 270 मीटर रही। धूप न निकलने से ठंड बढ़ी।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार दिन भर बादल, धुंध और कोहरा छाया रहा। दिन में धूप नहीं निकलने पाई। इससे ठंड बढ़ गई। कहीं-कहीं हल्की बौछार सी पड़ी। धूप न निकलने और तेज हवा चलने पर शहरियों को ठिठुरन सी महसूस हुई। सुबह दृश्यता सामान्य दो किमी से घटकर 270 मीटर हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के आने से माहौल में नमी बढ़ गई। इससे बादल आ गए। बादलों के छाए रहने से धुंध बढ़ गई। आने वाले दो-तीन दिनों में ऐसा ही माहौल रहेगा। उत्तर पश्चिमी हवाओं की निरंतरता होने पर ठंड बढ़ेगी। अभी एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है।
विज्ञापन


बादल छाए रहने की वजह से 24 घंटे में अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस घट गया। माहौल में नमी का प्रतिशत बढ़कर 96 प्रतिशत हो गया है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ आने की वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की नमी माहौल में आ जाती है। नमी के बढ़ने से बादल बन जाते हैं। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दक्षिणी और पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसका प्रभाव कानपुर परिक्षेत्र पर भी आ रहा है।

बादलों की एक श्रंखला अरब सागर से राजस्थान के चक्रवाती घेरे तक आ रही है। इसके साथ ही जेट स्ट्रीम भी नमी ला रही हैं। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय ने बताया कि दो-तीन दिन अभी नमी आती रहेगी। एक-दो दिन में बादल कम होने से धूप निकलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के निकलने के बाद उत्तर पश्चिमी हवाओं में निरंतरता आएगी। इससे ठंड बढ़ेगी लेकिन शीत लहरी के आसार नहीं है। अभी एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है लेकिन इसका अधिक असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम- 21.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 10.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें