दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बने निमभन दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से तीन से पांच मार्च के बीच प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। मध्य क्षेत्र के कानपुर सहित औरैया, इटावा में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थित मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर वर्तमान में उत्तर पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। दो मार्च से यह पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों में सक्रिय होगा।
जिसका असर प्रदेश के कई क्षेत्रों पर पड़ सकता है। इस बीच मंगलवार को दिन में कड़ी धूप की वजह से तापमान एक दिन पहले की अपेक्षा एक डिग्री बढ़कर 26.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।