फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दंगा रिहर्सल के दौरान हथियार हुए फेल, बेदम तैयारियों से खाकी की फजीहत

Fri, 17 Jun 2022 03:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है और सख्ती से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है। इस बीच हमीरपुर में पुलिस की रिहर्सल पूरी तरह फेल नजर आई। दरअसल, रिहर्सल के दौरान टेस्ट किए जा रहे हथियारों से फायर ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
एएसपी अनूप कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में एसपी के निर्देशन में गुरुवारको दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिस महकमे की बेदम तैयारियों की पोल खुल गई। दरअसल, पुलिस द्वारा नमाज और  दंगाइयों से निपटने की रिहर्सल की गई। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के अभ्यास के दौरान पुलिस की बंदूकें फेल हो गईं। 

विज्ञापन

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें जिन असलहो को रिहर्सल के दौरान टेस्ट करने की कोशिश की जा रही है। वह बड़े-बड़े अधिकारियों के हाथों में पहुंच कर फेल होते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान अपर एसपी के हाथ में एंटी रिओट गन है, जिसको अपर एसपी अनूप कुमार ने चलाने का कई बार प्रयास किया। लेकिन इस गन से एक भी फायर नहीं हो सका। तो वहीं, जब सीओ विवेक यादव के हाथ में टीअर गैस गन आई, तो इन्होने भी इसे चलाने के लिए पूरी ताकत लगाई। लेकिन कई प्रयासों के बाद भी यह नहीं चल सकी।

विज्ञापन

बता दें कि जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उपद्रवियों से निपटने के लिए प्रशासन ने खास बंदोबस्त किए हैं। इसी बीच हमीरपुर से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दंगाइयों से निपटने के लिए की रिहर्सल की जा रही है। इस दौरान पुलिस की बंदूकें फेल हो गईं और फायर के दौरान बंदूकों से गोलियां नहीं चल पाईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें