फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकरंदापुर माइनर में अचानक आया पानी, 80 बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
पुखरायां में माइनर की कटी पटरी जोड़ते किसान। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
पुखरायां। मकरंदापुर माइनर में सोमवार को अचानक पानी आ जाने से 80 बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने मिट्टी भरी बोरियां रखकर माइनर की कटी पटरी को बंद किया। वहीं सूचना पर अवर अभियंता ने माइनर में पानी की आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन

मकरंदापुर माइनर में रविवार को अचानक पानी आ गया। हारामऊ के पास माइनर की पटरी कटी होने से 80 बीघा फसल जलमग्न हो गई। क्षेत्र निवासी भगवती प्रसाद, लोकेश सचान, सुनील सचान, सतीश अवधेश, हरीओम, संग्राम सिंह ने बताया कि बिना सूचना के माइनर में रविवार को पानी छोड़ा गया।
हारामऊ के पास माइनर की पटरी कटी होने से उनके खेत जलमग्न हो गए। किसी तरह पटरी पर मिट्टी की बोरियां रखकर पानी का बहाव रोका गया है। खेत में पानी भरने से हारामऊ, अंडवा, गुरुगांव, प्रहलादपुर के किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। अवर अभियंता सुमिरन कुमार ने बताया कि माइनर की पटरी कटी होने से खेतों में पानी भर गया है। सूचना मिलने पर माइनर में पानी की आपूर्ति बंद करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें