फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बंद कराए गए नाेनापुर व मूसानगर में संचालित वाटर पार्क

Fri, 17 Jul 2026 02:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर तहसील में मानकों की अनदेखी कर वाटर पार्क संचालित हो रहे हैं। इसकी जानकारी पर एसडीएम ने जांच कराई। नोनापुर और मूसानगर में बिना पंजीकरण चलने पर दो पर कार्रवाई करते हुए बंद कराया गया।
विज्ञापन

गर्मी की शुरुआत से ही जिले में कई जगहों पर लोगों ने वाटर पार्क खोल रखे हैं। यहां पर बच्चे और युवा पहुंचते हैं लेकिन कई जगह सुरक्षा मानकों की अनदेखी है। इतना ही नहीं कई जगह बिना पंजीकरण के इनका संचालन हो रहा है। हादसा होने पर जिम्मेदार भी हाथ खड़े कर लेते है। भोगनीपुर तहसील में संचालित वाटर पार्कों के अनदेखी करने की शिकायत हुई। इस पर एसडीएम ने जांच कराई गई। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि मूसानगर व नोनापुर में संचालित वाटर पार्कों का पंजीकरण नहीं होने के कारण उनको बंद करा दिया गया है। जिसका प्राथमिकता से पंजीकरण होना चाहिए। संचालकों को पंजीकरण व सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें