फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेजी से घटा जलस्तर, बिजली आपूर्ति बहाल न होने से 12 गांव में दुश्वारियांं

Fri, 29 Aug 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
पथार गांव में नाव से अवागनम करते लोग। संवाद - फोटो : लालबाग पार्क में गणेश महोत्सव के पंडाल से पानी बाहर निकालते समिति के पदाधिकारी।
विज्ञापन
मूसानगर। यमुना में बढ़े जल स्तर से मूसानगर तलहटी किनारे के 12 गांव की दुश्वारियां अभी कम होती नजर नहीं आ रही हैं। गुरुवार को जल स्तर खतरे के निशान से डेढ़ मीटर घट गया। मगर बाढ़ प्रभावित गांव की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है, इससे ग्रामीण परेशान हैं। मूसानगर गेज पर गुरुवार दोपहर यमुना का जलस्तर 105.50 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां खतरे का निशान 107 मीटर है। तेजी से घट रहे जल स्तर से तलहटी के गांव के लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

मगर अभी भी आढ़न-पथार, पड़ाव की पुलियां डूबी हैं। पड़ाव की पुलिया पर पानी होने से कुंभापुर, रसूलपुर, चतुरीपुरवा, भुंडा का आवागमन नाव से हो रहा है। वहीं, आढ़न पथार के लोग भी नाव से आवागमन कर रहे हैं। इधर गांव के किनारे तक पानी आ जाने से अभी भी बिजली लाइन के खंभे डूबे हुए हैं। इससे बिजली आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं की जा सकी है। इससे गांव परेशान हैं।
................
इन गांवों में ठप चल रही बिजली आपूर्ति
यमुना तलहटी के गांव की बिजली आपूर्ति सुल्तनापुर फीडर से की जाती है। यह फीडर कृपालपुर उपकेंद्र से जुड़ा है। यमुना का जल स्तर बढ़ने से फीडर से गई लाइन के बिजली के खंभे डूब गए थे। इससे आढन, पथार, चपरघटा, गौरी, नगीना बांगर, क्योटरा बांगर, नयापुरवा ,सुल्तानपुर अकबराबाद, बम्हरौली घाट, कट्टापुरवा, मुसरिया की बिजली अपूर्ति बंद कर दी गई। पिछले चार दिनों से करीब 10 हजार लोग प्रभावित हैं। गांवों में बिजली न आने से सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल चार्ज करने में आ रही है। वहीं कुछ लोग पास से गांव जहां बिजली आ रही हैं वहां जाकर मोबाइल चार्ज कर रहे हैं। वहीं कुछ गांवों में सबमर्सिबल हैं, जिनके न चलने से पानी की समस्या भी बनी हुई है।
विज्ञापन

................

जल्द पानी उतरे तो पटरी पर लौटें व्यवस्थाएं-
पथार के छोटे,सुरेश,वीरन,निशा देवी आदि ने बताया कि बाढ़ का पानी तो कम हुआ है लेकिन आज पांच दिन से बिजली न आने के कारण गांव में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इससे परेशानी हो रही है। पहले की बाढ़ में फसलें प्रभावित हो चुकी हैं। पशुओं के चारा की समस्या बनी हुई है। रास्तों पर पानी की वजह से सिल्ट जमा हैं। जल्द पानी उतरे तो व्यवस्थाएं पटरी पर लौटें।
.....................
वर्जन.....
यमुना नदी का जल स्तर गुरुवार दोपहर तीन बजे तक 105.50 मीटर रिकार्ड किया गया है। पानी तेजी से कम हो रहा है। पानी गांव तक नहीं पहुंचा है। - अनिल कुमार गुप्ता, मूसानगर स्थल प्रभारी केंद्रीय जल आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें