फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में मिलेगा महिलाओं को स्वरोजगार, होगा आर्थिक सुधार : संजय

Fri, 29 Aug 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
प्र​शिक्षा​र्थियों को प्र​शिक्षण  सामग्री  देते जिलापंचायत  सदस्य संजय सचान। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बरौर। गांवों में महिलाओं को स्वरोजगार मिले इसके लिए शासन से प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार कई योजनाएं चला रही है। योजना में चयनित लाभार्थियों को ऋण में 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है। इससे स्वयं आर्थिक सक्षम होकर महिलाएं परिवार का संचालन कर सकती हैं। ये बातें मलासा ब्लॉक के बरौर में गुरुवार से दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत चयनित 30 महिला लाभार्थियों के प्रशिक्षण शुभारंभ पर जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने कही।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान आयोजक जिला राजकीय फल संरक्षण केंद्र प्रभारी वैभव शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण के विभिन्न तकनीक की जानकारी की जानकारी दी। साथ ही चना सत्तू, नींबू का अचार, बुकुनू, फल सब्जियों के अन्य उत्पाद, उद्यमिता से संबंधित मशीनीकरण के बारे में बताया। कहा कि जो सब्जी, फल, अनाज हैं उनका मशीन से उत्पाद तैयार कर बाजार में स्वरोजगार करें। आवेदक स्वयं अपने स्तर से एवं विभाग से विशेषज्ञों के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं। प्रशिक्षण में डीआरपी शिवम त्रिपाठी प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम, राजकुमार त्रिपाठी, नरेश सचान सहित प्रशिक्षण लेने वाली महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें