फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 22वें दिन दूर हुआ जलसंकट, मरम्मत का काम पूरा, एक लाख से ज्यादा लोगों को मिली राहत

Wed, 29 Jun 2022 08:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बर्रा क्षेत्र में नहरिया के नीचे पानी की मुख्य पाइप लाइन टूट गई थी। जलकल  विभाग ने मरम्मत का काम पूरा कर लिया। इससे एक लाख लोगों का जलसंकट दूर हो गया है।
विज्ञापन
बर्रा नहरिया में रात में जोड़ी जा रही मुख्य पाइप लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बर्रा दो में नहरिया के नीचे टूटी पानी की मुख्य पाइप लाइन 22वें दिन बुधवार को सही कर ली गई। इससे पानी की समस्या से जूझ रहे एक लाख से ज्यादा लोगों को बड़ी राहत मिली। हालांकि शाम को ही पानी मिल पाया। गुरुवार सुबह से सामान्य रूप से आपूर्ति होने लगेगी। 

विज्ञापन

गुजैनी वाटर वर्क्स से उस्मानपुर, निराला नगर और बर्रा-2 में स्थित जोनल पंपिंग स्टेशन में पानी पहुंचाने वाली लाइन 21 दिन पहले टूट गई थी। इस वजह से निराला नगर, अंबेडकर नगर बस्ती, जूही लाल कालोनी, पीली कालोनी, हरी कालोनी, उस्मानपुर, साकेत नगर, बर्रा-1, बर्रा-2 आदि मोहल्लों में पानी की किल्लत होने लगी थी।
जलकल विभाग कई दिन बाद लीकेज का पता लगा पाया। इसके बाद मंगलवार रात को मरम्मत का काम पूरा हो सका। बुधवार सुबह तीनों जोनल पंपिंग स्टेशनों की टंकी भरी गईं। जलकल विभाग जोन-3 के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शाम से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें