राम प्रकाश रैदास की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर के धमना गांव में प्लॉटिंग वाले क्षेत्र की देखभाल करने वाले चौकीदार की ईंट से चेहरा कूचकर हत्या कर दी गई। उसका शव क्षेत्र में बने कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ मिला। घटनास्थल से एक जोड़ी महिला की चप्पलें व दो खून से सनी ईंट बरामद हुई हैं। प्राथमिक जांच में अवैध संबंधों में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। चौकीदार के बेटे ने पिता के साथ काम करने वाले एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र के कपिलिहा गांव निवासी राम प्रकाश रैदास (55) के परिवार में पत्नी शैल कुमारी और दो बेटे प्रशांत और अभिषेक है। प्रशांत बीएससी और अभिषेक आईटीआई कर रहा है। राम प्रकाश चकेरी के घाऊखेड़ा निवासी भूपेंद्र सिंह की महाराजपुर के धमना गांव स्थित साइट पर वर्ष 2016 से चौकीदारी करते थे।