फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: निर्माणाधीन प्लॉट में चौकीदार की हत्या, शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Sun, 22 Aug 2021 08:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

चेहरे, पैर, पीठ पर रगड़ की चोटों के निशान थे। नाक, कान मुंह से खून निकल रहा था। बेटे जागेश्वर ने पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मुन्ना की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास के पास निर्माणाधीन प्लॉट में चौकीदार का रविवार सुबह शव बरामद हुआ। मृतक के शरीर में चोटों के निशान मिले हैं। नाक, कान मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। थरियांव थाना क्षेत्र के आकूपुर अजिगवां गांव निवासी मुन्ना (60) सदर कोतवाली के भिटौरा बाईपास गोदाम के पास निर्माणाधीन प्लॉट में दो माह से चौकीदार की नौकरी करता था। निर्माणाधीन प्लॉट का निर्माण मनोज ठेकेदार करा रहा है।

चौकीदार का बेटा रामेश्वर दोपहर को खाना लेकर प्लॉट पहुंचा। पिता का चारपाई में शव देखकर बेटे के होश उड़ गए। रामेश्वर ने बड़े भाई जागेश्वर को पिता की मौत की खबर दी। चौकीदार की पत्नी और बेटियां और अन्य परिजन पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


चेहरे, पैर, पीठ पर रगड़ की चोटों के निशान थे। नाक, कान मुंह से खून निकल रहा था। बेटे जागेश्वर ने पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे मोबाइल पर बात हुई थी। पिता ने त्योहार के चलते घर आने की बात कही थी, लेकिन सुबह से मोबाइल नहीं मिल रहा था, तभी छोटा भाई खाना देने पिता को आया था।
विज्ञापन

घटनास्थल पर सीओ सिटी संजय सिंह और पूर्व कोतवाल सत्येंद्र सिंह पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया। ठेकेदार को बुलाने की मांग की। पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर शव कब्जे में लिया।

घटनास्थल पर मौरंग के ढेर पर किसी को दबाने का आकार बना हुआ था। प्लॉट में शराब की बोतलें और खाली गिलास भी काफी पड़े हुए थे। कयास लगाए गए कि कुछ लोगों का प्लॉट में अक्सर शराब पीने के लिए आना-जाना रहा होगा। किसी बात को लेकर चौकीदार से विवाद हुआ होगा।

तभी चौकीदार की हत्या कर दी और शव को चारपाई में लिटाया। ऊपर से चादर ढककर चले गए। सीओ सिटी ने बताया शव का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें