देशभर में एक लाख 22 हजार वक्फ संपत्तियां हैं। इनमें 80 प्रतिशत पर कब्जे हैं। वक्फ संपत्तियों से केवल 1.63 करोड़ रुपये की आमदनी ही हो रही है। संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कर उनसे होने वाली आय को मुस्लिमों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च करने की योजना वक्फ वेलफेयर फोरम ने बनाई है।
फोरम का रविवार को सिविल लाइंस के स्टॉक एक्सचेंज सभागार में कार्यक्रम हुआ। इसमें रिटायर आईएएस-आईपीएस भी शामिल हुए। फोरम में शामिल हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक के वकील वक्फ संपत्तियों के कब्जे के मामले लड़ंगे। कानपुर की वक्फ संपत्तियों को चिह्नित कर निगरानी कमेटी बनाने की सलाह दी गई है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर आईएएस अधिकारी और उर्दू-अरबी यूनिवर्सिटी के कुलपति अनीस अंसारी ने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में एक लाख 22 हजार वक्फ संपत्तियों में 80 प्रतिशत पर अतिक्रमण है। जिला स्तर पर निगरानी कमेटी बनाकर इन संपत्तियों को मुक्त कराया जा सकता है।