फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भगवान को माफ...': 'शुभु के जाने के बाद मरना चाहती थी', पहलगाम में पति को खोने वाली ऐशान्या का बर्थडे पर दर्द

Mon, 21 Sep 2026 11:27 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पोस्ट में पहलगाम आतंकी हमले के बाद अपने दर्द को याद किया। 
विज्ञापन
शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने जन्मदिन पर किए बाबा महाकाल के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए चकेरी के श्याम नगर निवासी शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी का दो दिन पहले जन्मदिन था। जन्मदिन पर उन्होंने उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर की। ऐशान्या ने भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा कि आज मैं अपने जन्मदिन पर कुछ साझा करना चाहती हूं। आज जब मैं महाकालेश्वर की कृपा में पहुंची, तब खुद को आभारी महसूस कर रही हूं।

विज्ञापन


शुभम 'शुभु' के चले जाने के बाद मैं मरना चाहती थी। मैं भगवान से बहुत गुस्सा थी। भगवान ने जो मुझे दिया। वह किसी भी महिला के साथ न हो। शुभु के मरने के बाद भी मुझे लगा भगवान ने मेरा सब कुछ छीन लिया है। 22 अप्रैल 2025 का दिन मेरे लिए बहुत बुरा था, उस दिन के बाद से मैं भगवान से नाराज थी। लेकिन आज मैं भगवान को माफ करती हूं। साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं भारतीय के रूप में हिंदू के रूप में जन्म लेने के लिए धन्य महसूस करती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें