दिल्ली से वाराणसी तक रेल पटरियों के दोनों तरफ दीवारें खड़ी करने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इससे ट्रेन से मवेशियों के टकराने, पटरी से गलत तरीके से वाहनों को निकालने के दौरान हादसे नहीं होंगे। ट्रेन भी सुरक्षित रहेगी।
उसकी स्पीड को बार-बार कम ज्यादा नहीं करना पड़ेगा। यह प्रोजेक्ट पास हो चुका है। जल्दी ही काम शुरू होगा। रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अंगड़ी ने बुधवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यह बात अफसरों से चर्चा में कही। वह ट्रेन-18 से वाराणसी जा रहे थे। इलाहाबाद मंडल के डीआरएम अमिताभ कुमार और सेंट्रल निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय से वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की प्रगति के बारे में जानकारी ली।