फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दोस्त को वीडियो कॉल कर होटल में वेटर ने लगाई फांसी, अब तक सामने आई ये बात

Sun, 04 Jul 2021 12:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में एक होटल के कमरे में वेटर के खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलेगी तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में फीलखाना थाना क्षेत्र के मंदाकिनी होटल के कमरे में शनिवार तड़के एक वेटर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले उसने अपने एक दोस्त से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। उस दौरान उसने किसी से झगड़ा होने की बात कही थी।
विज्ञापन


पुलिस तफ्तीश कर रही है कि आखिर वेटर का किससे विवाद हुआ था। महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र निवासी सोनल यादव (22) मंदाकिनी होटल में वेटर था। इसी होटल की तीसरी मंजिल पर एक कमरे में वो रहता था। शनिवार तड़के करीब चार बजे गांव निवासी एक दोस्त को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की।

बातचीत के दौरान उससे सोनल ने किसी से झगड़ा होने की बात कही। ये भी कहा कि वो खुदकुशी करने जा रहा है। फिर कॉल कट कर दी। दोस्त ने तुरंत सोनल के कानपुर निवासी जीजा विवेक यादव को इसकी जानकारी दी। विवेक पुलिस के साथ होटल पहुंचे।
विज्ञापन


मगर तब तक देर हो चुकी थी। सोनल का शव फंदे से लटक रहा था। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू ने बताया कि पता किया जा रहा है कि सोनल ने किस वजह से खुदकुशी की। तहरीर मिलेगी तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें