फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में वीएसएसडी की फलक व सुकृति पांडेय प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ब्रह्मानंद कॉलेज में सांस्कृतिक सप्ताह के तहत आयोजित अंतरविद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में 13 और पोस्टर मेकिंग में 15 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. विवेक द्विवेदी ने किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में वीएसएसडी की फलक सिद्दीकी व सुकृति पांडेय विजेता रहीं।
विज्ञापन


ज्वाला देवी गर्ल्स कॉलेज की शब्द प्रिया श्रीवास्तव व अंशिका वाजपेयी दूसरे और जागरण कॉलेज की वैष्णवी शुक्ला व रबजोत कौर अरोरा तीसरे स्थान पर रही। सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार सुकृति पांडेय को दिया गया। प्रतियोगिता का संयोजन प्रो. सुनील सिंह व प्रभारी डॉ. अलका तांगड़ी और डॉ. सत्य नारायण मिश्रा ने किया।

पोस्टर व पेंटिंग प्रतियोगिता में महिला महाविद्यालय की श्रेया वर्मा व सीएसजेएमयू की रेनू देवी विजेता बनी। ब्रह्मानंद कॉलेज की फातिमा सुल्तान दूसरे व एसएन सेन पीजी कॉलेज की सुभेक्षा वर्मा, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज की शगुन श्रीवास्तव व जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज की विजय लक्ष्मी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। मौके पर प्रो. नवनीत मिश्र, प्रो. वाईए रूमी, प्रो. रीता अवस्थी, प्रो. दीप्ति शिखा, प्रो. ईशा यादव, प्रो. एएल पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें