फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईआरडीटी में 5.2 करोड़ से बनेंगे दो बहुउद्देशीय हॉल और तीन प्रशिक्षण एवं प्रयोगशाला कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। तकनीकी शिक्षा और शोध को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने विकास नगर स्थित शोध विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईआरडीटी) में नए निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी है। इसके तहत संस्थान में दो आधुनिक बहुउद्देशीय हॉल और तीन प्रशिक्षण एवं प्रयोगशाला कक्ष बनाए जाएंगे। इससे छात्रों और शोधार्थियों को बेहतर शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


इस परियोजना पर कुल 5.2 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रथम चरण के लिए 2.51 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इससे निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सकेगा। शासन ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य से पहले सभी वैधानिक और पर्यावरणीय अनुमतियां अनिवार्य रूप से ली जाएंगी।

इसके साथ ही जीएसटी, लेबर सेस और संबंधित नियमों का पालन किया जाएगा। परियोजना की वित्तीय जिम्मेदारी निदेशक, प्राविधिक शिक्षा की होगी। आईआरडीटी के निदेशक एफआर खान ने कहा कि आईआरडीटी में आधुनिक हॉल और प्रयोगशालाओं के निर्माण से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें