फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मतदान प्रतिशत गिरा, 56.19 फीसदी वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। काफी प्रयासों के बावजूद लोकसभा क्षेत्र के मतदाता वर्ष 2019 में हुए मतदान का रिकार्ड नहीं तोड़ सके और 1.98 प्रतिशत कम वोट पड़ने से पिछड़ गए। सबसे कम मतदान प्रतिशत इटावा सदर विधानसभा का रहा। शाम को पांच से छह के बीच सबसे कम 2.06 प्रतिशत वोटिंग ही हुई।
विज्ञापन

इटावा लोकसभा क्षेत्र में चौथे चरण के तहत सोमवार को तीन जिलों की पांच विधानसभा क्षेत्रों के 1486 मतदान केंद्र और 2030 मतदेय स्थलों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया था। छिटपुट दिक्कतों के साथ शुरू हुए मतदान में सुबह सात बजे से शहरी इलाकों में कम लोग ही निकले, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता मतदान केंद्रों की ओर जाने लगे थ। इस बीच लगभग साढ़े सात बजे बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने नौ बजे से लोगों के मतदान केंद्रों तक पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह सात से नौ बजे के बीच 11.07 प्रतिशत तक होने वाले मतदान ने रफ्तार पकड़ी और 11 बजे तक कुल 24.64 प्रतिशत वोट पड़े। सुबह 11 बजे से एक बजे के बीच भी स्थिति ठीक ही रही, लेकिन दोपहर में 39 डिग्री तापमान के बीच मतदान की रफ्तार फिर धीमी पड़ गई।
दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच सिर्फ 8.51 प्रतिशत वोट पड़ने की वजह से मतदान प्रतिशत तीन बजे तक 46.19 प्रतिशत तक पहुंच सका। शाम को चार बजे के बाद तपन कम होने के बाद मतदान प्रतिशत की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन शहरों में लोग शाम को भी कम निकले। यही वजह रही कि दोपहर तीन बजे से पांच बजे के बीच सिर्फ 8.14 प्रतिशत मतदान हुआ और कुल प्रतिशत 54.33 तक पहुंचा। अंतिम एक घंटे में पांच से छह के बीच कई प्रयासों के बावजूद प्रत्याशी और अधिकारी मतदान प्रतिशत नहीं बढ़वा सके। अंतिम एक घंटे में सिर्फ 1.86 प्रतिशत वोट पड़ने के साथ कुल मतदान 56.19 प्रतिशत तक हो सका। यह मतदान प्रतिशत 2019 से 1.98 प्रतिशत कम है। 2019 में 58.17 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-


लोकसभा इटावा में मतदान प्रतिशत
09 बजे तक - 11.07 प्रतिशत
11 बजे तक - 24.64 प्रतिशत
01 बजे तक - 37.68 प्रतिशत
03 बजे तक - 46.19 प्रतिशत
05 बजे तक - 54.33 प्रतिशत
06 बजे तक - 56.19 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें