फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विज्जी ट्रॉफी टूर्नामेंट आज से, भव्य तिवारी का नॉर्थ जोन टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई का विज्जी ट्रॉफी टूर्नामेंट आज से गोवा में खेला जाएगा। इसमें शहर के भव्य तिवारी का चयन हुआ है। वह शहर के दूसरे खिलाड़ी हैं जिनका नार्थ जोन की टीम में चयन हुआ है। इससे पहले शहर के उत्कर्ष यादव का चयन हुआ था।
विज्ञापन

भव्य तिवारी वर्तमान में जामिया मिलिया इस्लामिया की ओर से विश्वविद्यालय स्तर पर क्रिकेट खेल रहे हैं। हाल ही में अलीगढ़ में आयोजित नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता में उन्होंने दमदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। प्री-क्वार्टर फाइनल में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के खिलाफ महज 16 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। वहीं, क्वार्टर फाइनल में दिल्ली यूनिवर्सिटी के खिलाफ 17 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की थी। इन निर्णायक पारियों की बदौलत जामिया की टीम ने 13 वर्षों बाद अखिल भारतीय विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया और नॉर्थ जोन में उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया था।
भव्य इससे पहले उत्तर प्रदेश की अंडर-14 व अंडर-16 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध टीमों की ओर से खेलते रहे हैं और पिछले वर्ष कानपुर प्रीमियर लीग में कैंट जेके स्पार्टन्स टीम का हिस्सा भी रहे। उनके चयन पर केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, अध्यक्ष एसएन सिंह और सचिव कौशल कुमार सिंह ने बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें