कानपुर। आईआईटी कानपुर के स्टाफ जिमखाना की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अंतर-संस्थान वालीबाल टूर्नामेंट सोमवार को संपन्न हो गया। इसमें विवेकानंद टीम ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीता।
उद्घाटन रसायन विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर व स्टाफ जिमखाना के चेयरमैन डॉ. श्रीनिवास धारावत और सहायक प्रोफेसर डॉ. चिन्मय कोले ने किया। फाइनल मुकाबले में टीम विवेकानंद और टीम सुभाष चंद्र बोस के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम विवेकानंद ने खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम की कप्तानी शिवम मौर्य ने की, जबकि ऋषभ के नेतृत्व वाली टीम सुभाष चंद्र बोस उपविजेता रही। आयोजन को सफल बनाने में स्टाफ जिमखाना टीम के वीरेंद्र सिंह, अरविंद वर्मा और मनोज कुमार वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यकारिणी समिति के सदस्य चंदन विश्वकर्मा और रजनीश के सहयोग किया।