फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूट्यबर शिवानी कुमारी पहुंची गांव, ग्रामीणों ने किया जमकर स्वागत; अपनी बोली से बिग बॉस में बनाई अलग पहचान

Tue, 06 Aug 2024 09:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, औरैया

सार

Auraiya News: औरैया जिले की रहने वाली यूट्यबर शिवानी कुमारी बिग बॉस के ओटीटी प्लेटफार्म से निकलने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंची। गांव पहुंचने के बाद लोगों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया।  
 
विज्ञापन
यूट्यबर शिवानी कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहायल क्षेत्र की अरिहारी गांव की रहने वाली यूट्यबर शिवानी कुमारी बिग बॉस के ओटीटी प्लेटफार्म से निकलने के बाद पहली बार अपने गांव आईं। यहां लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया। बिग बॉस में अपनी गांव की बोली की वजह से उन्हें कई बार सेलिब्रेटी ने निशाना बनाया। 

विज्ञापन

वहीं, बिग बॉस से एलिमिनेशन के बाद भी सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी थी। गांव पहुंचने के बाद लोगों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। लोगों कहा कि बिग बॉस में आकर उन्होंने अपने गांव का नाम रोशन किया है।
बिग बॉस के घर से गांव लौटी शिवानी का कहना है कि बिग बॉस के घर में उसे एक बात तो समझ में आ गई कि शिक्षित होना बहुत जरूरी है, क्योंकि बिग बॉस के घर में सभी बहुत पढ़े लिखे थे। इसकी कमी उसे वहां पहुंचने पर पता चली। अगर पढ़ी होती, तो उन लोगों का अच्छे से सामना कर पाती।

विज्ञापन

बिग बॉस में मिले पैसों को लड़कियों की पढ़ाई पर खर्च करूंगी
कहा कि वह बिग बॉस में मिले पैसों को गांव की लड़कियों को पढ़ाने पर खर्च करेगी। इससे उन लड़कियों को भविष्य में पढ़ाई को लेकर कोई दिक्कत न हो। वहीं शिवानी का कहना है कि जिस भाषा शैली के बलबूते पर आज वह बिग बॉस के घर तक पहुंची है।

अपनी बोली की वजह से सब्सक्राइबरों की पसंद हूं
बिग बॉस के घर में पहुंचने वाले अन्य लोग उसकी उसी भाषा को गंवार बता रहे थे। कहा कि आज वह अपनी इसी बोली की वजह से अपने सब्सक्राइबरों की पसंद बनी हुई है। अरमान मलिक को लेकर शिवानी कहती है कि दो पत्नियां होना समाज में गलत संदेश जाता है, लेकिन यह उनकी व्यक्तिगत लाइफ है।
विज्ञापन

बिग बॉस के घर में खेला जाता है गेम
बॉलीवुड में जाने का मौका मिलेगा, तो जरूर जाएंगी। बिग बॉस का घर जितना सरल दिखता है, अंदर उतना ही कठिन है। वहां गेम खेला जाता है। गेम में आगे बढ़ने में सभी एक दूसरे को कुछ भी कहने लगते हैं। ये किसी का भी मनोबल टूट जाता है। हालांकि, यहां मुझे बहुत कुछ सीखने को भी मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें