फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः जालंधर से लौटे युवक की हालत बिगड़ने पर ग्रामीण हुए परेशान

Sat, 21 Mar 2020 12:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : pixabay
विज्ञापन

जालंधर में काम कर रहे युवक की हालत बिगड़ने पर साथियों ने उसे वहीं के सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। लेकिन युवक वहां से बिना सूचना दिए ही गांव चला आया। जानकारी होने पर एलआईयू गांव पहुंची और युवक की जानकारी ली। 

विज्ञापन


ग्रामीणों को उसकी बीमारी का पता चलने पर पूर्व प्रधान ने बीघापुर स्वास्थ्य केंद्र में उसका मेडिकल चेकअप कराया। पीएचसी प्रभारी ने हालत सामान्य बताते हुए उसे घर भेज दिया। 

पाटन तहसील के एक गांव निवासी युवक जालंधर में रहकर शटरिंग का काम करता था। सर्दी, जुकाम व बुखार होने पर साथियों ने उसे वहीं सरकारी अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था। लेकिन वह बिना बताए वहां से चला आया। 
विज्ञापन


गुरुवार को वह घर पहुंचा। सूचना पर रात में एलआईयू भी पहुंची और युवक की जानकारी ली। मामला ग्रामीणों व पूर्व प्रधान की जानकारी में आने के बाद युवक को गांव से बाहर न जाने की हिदायत दी गई। 

शुक्रवार सुबह उसका बीघापुर पीएचसी में चेकअप कराया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज पांडेय ने स्वास्थ्य परीक्षण किया और उसे नार्मल बताया और घर भेज दिया। संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि पीएचसी में जांच हुई थी। युवक की हालत सामान्य है। 
 

विज्ञापन

युवक की हालत बिगड़ी, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 

पुरवा तहसील क्षेत्र के एक गांव में गोवा से वापस लौटे युवक की हालत देर रात अचानक बिगड़ गई। बुखार, जुकाम के साथ खांसी आने पर परिजन पहले उसे सीएचसी पहुंचाया। हालत में सुधार न होने पर सीएचसी प्रभारी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। शुक्रवार भोर पहर 3 बजे टीम ने उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। जांच के लिए ब्लड सैंपल लखनऊ भेजा गया है। निगरानी कर रही डॉक्टरों की टीम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

तहसील क्षेत्र के ऊंचगांव किला निवासी युवक गोवा में नौकरी करता है। गुरुवार सुबह वह वापस घर लौटा था। देर शाम उसे बुखार के साथ सर्दी, जुकाम हो गया और उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी पर सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने एंबुलेंस भेज उसे सीएचसी बुलवाया और जांच की। शुक्रवार सुबह  करीब 3 बजे उसकी हालत बिगड़ गई। 

रात में ही संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. आरएस मिश्रा के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची और उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। युवक का ब्लड सैंपल जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें