फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: फसल बर्बाद होने से परेशान ग्रामीणों ने स्कूल के मेन गेट का ताला तोड़कर बंद किए अन्ना मवेशी

Thu, 02 Dec 2021 03:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
स्कूल में बंद किए अन्ना मवेशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में अन्ना मवेशियों द्वारा फसल बर्बाद किये जाने से परेशान किसानों ने गोवंशों को खदेड़ कर प्राथमिक स्कूल में बंद कर दिया। स्कूल पहुंची प्रधानाध्यापक गोवंश और गंदगी देख वापस लौट गईं और उच्चाधिकारियों को जानकरी दी।
विज्ञापन


इधर बच्चे भी स्कूल नहीं पहुंचे। ग्रामीण जिला प्रशासन से अन्ना मवेशियों से छुटकारा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। बिधूना ब्लॉक क्षेत्र की ताजपुर ग्राम पंचायत के मजरा डहरियापुर में बुधवार रात ग्रामीणों ने स्कूल के मेन गेट का ताला तोड़कर अन्ना मवेशियों को बंद कर दिया। सुबह स्कूल खोलने पहुंची प्रधानाध्यापक स्कूल में गाय बंद देखकर वापस लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें