पांच लाख रुपये राहत के रूप में दिलाने का भरोसा दिया
सोमवार सुबह ग्रामीणों को किशोर की मौत की सूचना मिली, तो सरसेला बिजलीघर पहुंच गए। गेट नहीं खुला तो हंगामा किया और खिड़की के शीशे तोड़ दिए। हंगामे की सूचना पर कालपी, चुर्खी और आटा थाना की पुलिस पहुंच गई। एसडीएम हेमंत कुमार पटेल ने पांच लाख रुपये राहत के रूप में दिलाने का भरोसा देकर समझाया।
दो जेई समेत चार पर रिपोर्ट
दोपहर डेढ़ बजे के करीब ग्रामीण वापस लौटे और पोस्टमार्टम हाउस पर आगे की कार्रवाई बढ़ी। उधर इस मामले में गांव के ही निवासी और रिश्ते में अरविंद के चाचा मुन्ना लाल की तहरीर पर 33 केवी बिजलीघर के जेई रमाकांत वर्मा, जेई अरुण कुमार, कर्मचारी आशीष व अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
छात्र की मृत्यु पर विद्यालय में छुट्टी
ऋषभ सरसेला गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। उसकी मृत्यु के चलते इस विद्यालय की सोमवार को छुट्टी कर दी गई। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि ऋषभ बेहद शांत और अच्छे स्वभाव का छात्र था। पढ़ाई में औसत था, लेकिन उसे जो बताते थे, उसे समझने का प्रयास करता था।
बड़े होकर पिता के साथ हाथ बटाना चाहता था ऋषभ
ऋषभ अपने पिता से कहता था कि वह जब बड़ा हो जाएगा तो आपका हाथ बटाउंगा। परिवार के लोग भी उसकी इन बड़ी और गंभीर बातों को लेकर भावुक हो जाते थे। उसकी मृत्यु से परिवार में कोहराम और मातम छा गया है। मुन्ना लाल ने बताया कि ऋषभ तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था।
पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी। जो लोग इसमें दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। क्षेत्र में कहीं भी ऐसी लापरवाही है तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा। -हेमंत कुमार पटेल, एसडीएम