फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: नौ एसआई...एक इंस्पेक्टर को मिला थाना, 10 और की भी तैनाती बदली एसपी ने 20 पुलिसकर्मियों में की अदला बदली

Sat, 25 Nov 2023 03:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: एसपी डॉ. ईरज राजा ने पुलिस के दो निरीक्षक और 18 उप निरीक्षकों की तैनाती में अदला बदली की है। इसमें एक निरीक्षक और नौ दरोगा को पुलिस लाइन से हटाकर थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में एसपी डॉ. ईरज राजा ने पुलिस के दो निरीक्षक और 18 उप निरीक्षकों की तैनाती में अदला बदली की है। इसमें एक निरीक्षक और नौ दरोगा को पुलिस लाइन से हटाकर थाने भेजा गया है। कप्तान ने निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक के तौर पर जालौन, जबकि कृष्ण बिहारी को अपराध शाखा से अतिरिक्त निरीक्षक के तौर पर उरई कोतवाली भेजा है।

विज्ञापन

एसआई शिवकरन सिंह को कुठौंद से रेंढर, राकेश कुमार सिंह को रेंढर से कुठौंद, शशांक बाजपेयी को पुलिस लाइन से कठौंद, सुरेंद्र कुमार को पुलिस लाइस से चौकी प्रभारी मंडी, बृजेश कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मेडिकल, सत्यपाल सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कांशीराम बनाया गया है।
वहीं, गोविंद सक्सेना को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा जालौन, राम किशोर को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सिद्धपुरा थाना रामपुरा, ज्ञान भारती चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह को चौकी प्रभारी ईटो, चौकी प्रभारी मंडी अनुज पवार, कांशीराम कॉलोनी चौकी प्रभारी अंकुर भाटी, मेडिकल चौकी प्रभारी मोहित यादव को को उरई कोतवाली भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी कस्बा जालोन अनिल कुमार राणा को थाना जालौन, चौकी प्रभारी सिद्धपुराओमकार तिवारी को थाना रैंढर भेजा है। पुलिस लाइन से एसआई उमेंद्र कुमार शुक्ल को थाना रामपुरा, शिव भूषण को थाना कुठौंद और दिनेश कुमार को न्यायालय सुरक्षा में तैनाती मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें