Chitrakoot News: बिजली कटौती को लेकर बनकट कैनाल के ग्रामीणो ने पॉवर हाउस में तोड़फोड़ कर डाली।ग्रामीणों ने धमकी देकर कहा कि कटौती किया, तो रोज तोड़फोड़ करेंगे।
चित्रकूट जिले के उप केंद्र लोढवारा में बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान बनकट कैनाल के पास निवासी एक दर्जन लोगों ने गुरुवार देर रात पॉवर हाउस में हमला कर तोड़फोड़ की। कंट्रोल रूम का मोबाइल और गेट को तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रात में कटौती करने पर एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने एसएसओ और सहायक को जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर उन्होंने उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता को मामले से अवगत कराया। उपखंडअधिकारी रजनीश मौर्य ने बताया है कि उपकेंद्र में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।