चित्रकूट। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में हिंदू रक्षा समिति ने कर्वी में जुलूस निकाला। तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सौरभ यादव को दिया। प्रदर्शन में साधु-संतों के साथ कई हिंदू संगठन के कार्यकर्ता व भाजपाई भी शामिल रहे।
बृहस्पतिवार को प्रदर्शन के दौरान गायत्री शक्तिपीठ के संत रामनारायण ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हमले किए गए। उनकी हत्याएं कर दी गईं। घर उजाड़ दिए गए। महंत दिव्यजीवनदास ने कहा कि कट्टरपंथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। हिंदू समाज संगठित होकर मुकाबला करें। प्रदर्शन के बाद एसडीएम को दिए ज्ञापन में मांग की बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा की जाए। हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।अल्पसंख्यक परिवार के सदस्यों को सुरक्षा दी जाए।
इस मौके पर पूर्व सांसद आरके पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, तुलसीपीठ के संत रामचंद्र दास, मत्यगजेंंद्रनाथ मंदिर के प्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी, निर्मोही अखाड़ा के मुन्ना शास्त्री राजेंद्र्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे।