फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पिटाई, ग्रामीणों ने बरसाए लातघूसें और चप्पल, पुलिस कर रही जांच

Sat, 03 Sep 2022 10:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

देहात कोतवाली क्षेत्र के भीठा गांव में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक को महंगा पड़ गया। दरअसल, ग्रामीणों उसकी लातघूसों और चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। इसका किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कोतवाली देहात के भीठा गांव का प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सही जानकारी न देने से गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी लातघूसों और चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। युवक की पिटाई कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के भीठा  गांव की घटना बताई जा रही है। पड़ोस के गांव बेलहा निवासी एक युवक का किसी लकड़ी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक युवक कई महीने से प्रेमिका से मिलने गांव आता था। ग्रामीणों लगातार उसकी हरकत को नजरअंदाज कर रहे थे।

शुक्रवार को ग्रामीणों ने फिर उसे गांव में देखा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर वह इधर-उधर की बातों में उलझाने लगा। कड़ाई से पूछने पर उसने ग्रामीणों को सच्चाई बता दी। गुस्साए ग्रामीणों ने लातघूसों और चप्पलों से उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान किसी ने पिटाई का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही हे। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें