फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन की छत के लिए मिले आठ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर। कठरा गांव में दूसरी किस्त जारी न होने से पांच माह से पंचायत भवन की छत नहीं पड़ पा रही थी। अमर उजाला ने इस समस्या को उठाया था। अब जिला प्रशासन की ओर से आठ लाख रुपये छत निर्माण के लिए दे दिए गए हैं। काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

संदलपुर ब्लाक के कठरा गांव में पंचायत भवन 2019 में 17 लाख 46 हजार रुपये बनना था। इसके लिए चार-चार लाख की दो किस्त जारी की गई। इसके बाद बजट जारी न होने से पंचायत भवन की छत नहीं पड़ पा रही थी। इससे अधिकारियों सहित ग्रामीणों को दिक्कत हो रही थी। अमर उजाला ने सात अगस्त के अंक में मामला उठाया था। इसके बाद सीडीओ जोगिंदर सिंह ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। पंचायत के खाते में आठ लाख रुपये डाल दिए गए। वहां छत डालने का काम शुरू कर दिया गया है। सचिव मनोज कनौजिया ने बताया कि तीन दिन के भीतर पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें