फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे के घर पर चली जेसीबी, पिता गिरफ्तार, बैंक खाते सीज

Sat, 04 Jul 2020 07:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
विकास के घर को गिरा रही पुलिस - फोटो : amar ujala
कानपुर के चौबेपुर में हुई मुठभेड़ में शहीद पुलिस कर्मियों की शहादत का बदला लेने के लिए कानपुर प्रशासन ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे के घर को गिराकर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। शनिवार को प्रशासन की एक टीम ने बिकरू गांव पहुंचकर विकास दुबे के किलेनुमा घर को गिराने का काम शुरु कर दिया है।




 
विज्ञापन

2 of 6
विकास दुबे के पिता राम कुमार (पिंक शर्ट में) - फोटो : amar ujala
मुठभेड़ में घायल हुए पुलिस कर्मियों से शनिवार को कांग्रेस उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मिलने रिजेंसी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनसे हालचाल जाना। लल्लू ने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात की। पुलिस ने विकास दुबे के पिता रामकुमार दुबे को भी हिरासत में ले लिया है। इसी के साथ विकास के सभी बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। पुलिस विकास की सभी संपत्तियों की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन

3 of 6
विकास का किला तहस नहस - फोटो : amar ujala
चौबेपुर मुठभेड़ में चौबेपुर एसओ विनय तिवारी की भूमिका संदिग्ध मानते हुए आईजी रेंज कानपुर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का ऑर्डर जारी कर दिया है। एसटीएफ की एक टीम विनय से मुठभेड़ के संबंध में पूछताछ भी कर रही है। बता दें कि विकास से फोन से कुछ पुलिस वालों के नबंर मिले हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

 

4 of 6
लाखों की कारें हुईं कबाड़ - फोटो : amar ujala
बता दें कि गुरुवार देर रात विकास दुबे को पकड़ने गई टीम पर बिकरू गांव में बदमाशों ने चारों ओर से घेर कर हमला कर दिया था। जिसमें एक सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। सीएम योगी ने इस मामले में अपराधियों पर जल्द कार्रवाई के आदेश दिए है। यूपी मोस्ट वांटेड विकास ने अपराध के सहारे साम्राज्य खड़ा कर रखा है। गांव में सिक्योरिटी से लैस किले की तरह मकान है। जेल की तरह दीवारें हैं। जिन्हें अब गिराया जा रहा है। इन पर कांटेदार तारों से घेराव है। व्यवस्था ऐसी कि परिंदा भी पर मारे तो विकास को इसकी खबर हो जाए।

 
विज्ञापन

5 of 6
विकास के किले पर प्रशासन का बुलडोजर - फोटो : amar ujala
दंभ में चूर विकास लोगों से कहता रहा है कि पंडितजी के गांव में सिर्फ सेना ही घुस सकती है। विकास ने कानपुर के अलावा कई अन्य शहरों में करोड़ों की जमीनें कब्जा की हैं। अरबों की संपत्ति बनाई है। गांव के मकान में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। दीवारों की ऊंचाई तीस से चालीस फीट है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैमरों से लैस था विकास का किला - फोटो : amar ujala
इन पर कटीले तारों की घेरेबंदी से यहां किसी का दाखिल होना आसान नहीं। अगर कोई दाखिल हो भी जाए तो उसका पकड़ा जाना तय है। उसके पास लग्जरी कारें हैं। घर में लाखों के फर्नीचर व लग्जरी इलेक्ट्रॉनिक के सामान हैं। कुल मिलाकर वह गांव में लग्जरी लाइफ जीता आया है। विकास को पकड़ने के लिए पूरे प्रदेश में पचास से अधिक टीमें पिछले 36 घंटों से लगातार छापेमारी कर रही हैं। विकास के करीबियों से पूछताछ की जा रही है। प्रदेश की सीमाओं को सील कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें