फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: फर्जी आईडी से सिम लेने के मामले में हुई जिरह, गवाहों ने खुशी दुबे को पहचानने से किया इनकार

Mon, 23 May 2022 08:10 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर देहात। 

सार

बचाव पक्ष के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि एसआईटी संस्तुति पर पहले ही संदेह जाहिर किया था। एसआईटी जांच तथ्यों से परे रही है। उसकी संस्तुतियां विधिक रूप से मान्य नहीं होनी चाहिए थी लेकिन इसके बाद भी निर्दोषों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। 
विज्ञापन
अमर और खुशी दुबे की शादी में विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे पर फर्जी आईडी से सिम लेने के मामले में गवाहों ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया है। मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। सोमवार को दोनों गवाहों से जिरह पूरी कर ली गई। अब सुनवाई की तिथि 31 मई तय की गई है। 

विज्ञापन


बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी को मुख्य मामले में आरोपी बनाया गया है। साथ ही उस पर फर्जी आईडी से सिम लेने की रिपोर्ट भी चौबेपुर इंस्पेक्टर ने दर्ज कराई थी। इसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। फर्जी सिम मामले में सोमवार दोनों गवाह संतराम व महेश से बचाव पक्ष के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने जिरह की। इस दौरान पुलिस के दोनों गवाहों ने खुशी दुबे को पहचानने से इनकार किया। साथ की कोर्ट के समक्ष कहा कि खुशी के संबंध में पुलिस ने कोई बयान नहीं लिए हैं।

गवाह महेश ने कहा कि खुशी दुबे से वह कभी नहीं मिला है और न ही पहचानता है। खुशी को अपनी आईडी व सिम नहीं दिया है और न ही उसने कभी महेश के सिम का प्रयोग किया है। दूसरे गवाह मदारीपुर के संतराम ने कहा की गांव के ही राम सिंह ने आधार कार्ड व राशन कार्ड की छाया प्रति आवास दिलाने के नाम पर ली थी। उसे नहीं पता है कि उससे सिम लिया गया है। पुलिस से जानकारी मिली है कि उसकी आईडी से सिम लेकर इस्तेमाल किया जा रहा था। जिरह में खुशी के बावत कहा कि उसे नहीं जानता है। दरोगा ने खुशी के संबंध कोई बयान भी नहीं लिए हैं। अभियोजन अधिकारी जय सिंह ने गवाहों के बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

फर्जी सिम मामले की सुनवाई दो जून को होगी 
बिकरू कांड के मुख्य मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है। अधिवक्ता रामनरेश मिश्रा ने बताया कि सोमवार को मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब कोर्ट ने सुनवाई की तिथि दो जून तय की है। इसी कोर्ट में कुख्यात विकास दुबे की पत्नी रिचा पर दर्ज फर्जी आईडी से सिम लेने की सुनवाई हो रही है। इस मामले में भी कोर्ट ने दो जून की तिथि तय की है। वहीं मुख्य मामले में आरोपी बनाई गई खुशी की सुनवाई एडीजे 13 पॉक्सो एक्ट कोर्ट में चल रही है। वहां दो जून तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें