फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलाबाद सीएचसी में वीगो व आईवी सेट खत्म, स्वास्थ्य कर्मचारी तीमारदारों से करा रहे खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। सीएचसी में बुखार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इनके उपचार के लिए ड्रिप चढ़ाने के लिए जरूरी वीगो व आईवी सेट (ग्लूकोज चढ़ाने वाली नली) खत्म हो गई है। तीमारदार मेडिकल स्टोर से यह खरीदकर लाने को मजबूर हैं। वहीं कुछ दवाओं का स्टाक भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन

बदल रहे मौसम की वजह से जुकाम, खांसी व बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं सीएचसी में अब जरूरी दवा व अन्य सामग्री भी खत्म हो गई। शुक्रवार को रसूलाबाद सीएचसी की ओपीडी में कुल 205 मरीज पहुंचे।
इमरजेंसी में कठिउरा गांव निवासी बुखार पीड़ित कृष्ण मुरारी (25), आजाद नगर निवासी विष्णु, चाट निवादा निवासी रामदयाल आदि छह मरीजों को भर्ती किया गया। ड्रिप लगाने की जरूरत पर वीगो व आईवी सेट स्टोर में नहीं मिले।
विज्ञापन

इस पर फार्मासिस्ट ने मरीजों के साथ आए परिजनों को मेडिकल स्टोर से यह खरीद कर लाने को कहा। तीमारदार ने करीब 40 रुपये में वीगो और 35 रुपये में आईवी सेट खरीदा। इसके बाद मरीजों को ड्रिप लगाई जा सकी।
इसके साथ ही एंटीबायोटिक एमाक्सी व एजिथ्रोमायसिन टेबलेट का स्टाक भी खत्म हो गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि वीगो व आईवी सेट बुधवार को खत्म हो गए थे। चीफ फार्मासिस्ट को भेजकर जिला मुख्यालय से दवा व अन्य सामान मंगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें