फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रामलीला के मंच पर अश्लील नृत्य करते युवतियों के वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। काकादेव थानाक्षेत्र में जवाहर पार्क शास्त्रीनगर में आयोजित रामलीला महोत्सव में मंच पर अश्लील नृत्य करते युवतियों के कई वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
विज्ञापन


ये वीडियो दशहरा के मौके के बताए जा रहे हैं। वीडियो में एक तरफ पार्क में खचाखच भीड़ नजर आ रही है। सावर्जनिक मंच पर तीन युवतियां 26 और 31 सेकंड के दो वीडियो में लोग कहते हैं मैं शराबी हूं...गाने पर नृत्य करती नजर आ रही हैं।

रामलीला समिति पिछले 12 सालों से पार्क में रामलीला का आयोजन कराती है। मेला के आखिरी दिन मंच पर तीन युवतियां अश्लील नृत्य करती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में लोग मंच के पास खड़े होकर उनके वीडियो मोबाइल पर कैद कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं समिति के अध्यक्ष सर्वेश शुक्ला बम-बम युवतियों को भीड़ से दूर होने के लिए हाथ से इशारा कर रहे हैं। तीसरे 48 सेकंड के वीडियो में आजा वे माही तेरा रास्ता उड़ीक दिया में नृत्य कर रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अध्यक्ष सर्वेश शुक्ला का कहना है कि उन्हें कुछ विरोधी बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। भीड़ के बीच नृत्य करने वाले कलाकार हैं, उन्हें बाल बालाओं की संज्ञा दी जा रही है जो सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें