फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दरोगा का पैसे मांगने का वीडियो वायरल, रिपोर्ट लगवाने के नाम पर मांगा था खर्चा, एसीपी ने कही ये बात

Sun, 16 Jun 2024 10:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दरोगा के पैसे मांगने के वायरल वीडियो के मामले में एसीपी बाबूपुरवा अमरनाथ ने बताया कि वीडियो पुराना है कि कई बार वायरल हो चुका है। जांच कर आख्या भी भेजी जा चुकी है। इसमें लेनदेन जैसी बात नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में  दक्षिण जोन के एक दरोगा का वीडियो शनिवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वह एक व्यक्ति से रिपोर्ट लगाने के नाम पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। एक मिनट 36 सेकेंड का यह वीडियो किसी चौकी प्रभारी के कमरे का बताया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

वीडियो में एक शख्स और दरोगा खड़े दिखाई दे रहे हैं। दरोगा कहता है कि हम तुम्हारी बात समझ रहे हैं लेकिन रिपोर्ट कैसी लगाएं ये बताओ... इस बीच एक युवक की आवाज आती है रिपोर्ट वैसी ही लगवाइएा। दरोगा पूछता है कि रिपोर्ट लगवाने के लिए खर्च नहीं दोगे।
सामने वाला युवक कहता है कि अगर हमारा पैसा मिलता है, तो उसमें से कर देंगे। इसके बाद दरोगा सामने के कमरे में ताला लगाता नजर आता है और कहता है कि अलग से नहीं दोगे। युवक पूछता है कि फिर आप बताओ। जो आपका काम है आप करो जो हमारा है हम करेंगे।

विज्ञापन

दरोगा तल्खी में बोले- बताएंगे नहीं जो करना है कर दो
दरोगा कहता है कि कुछ नहीं बताया जाता लिख दूंगा बस ये जान लो। युवक की आवाज आती है कि आप बता दो, दरोगा कुछ तल्खी में कहता है बताएंगे नहीं जो करना है कर दो। युवक कुछ मजबूरी बताता है, तो दरोगा शाम को आने की बात कहता है।
विज्ञापन

एसीपी बोले- वीडियो पुराना है, कई बार वायरल हो चुका है
इसके बाद दरोगा कहता है कि अरे यार हजार दो हजार रुपये दरोगा के लिए क्या मतलब होता है। मामले में एसीपी बाबूपुरवा अमरनाथ ने बताया कि वीडियो पुराना है कि कई बार वायरल हो चुका है। जांच कर आख्या भी भेजी जा चुकी है। इसमें लेनदेन जैसी बात नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें