यूपी के उन्नाव जिले में एक बाइक पर बैठे साथ किशोरों का स्टंट करते वीडियो वायरस हो रहा है। सीओ ने संज्ञान लिया और यातायात प्रभारी को बाइक मालिक को बुलाने के निर्देश दिए। साथ ही बाइक नंबर के आधार पर 16 हजार का चालान कराया।
उन्नाव जिले में सड़क पर लापरवाही से नियम विरुद्ध बाइक पर सात किशोरों के घूमने के साथ स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए यातायात सीओ ने बाइक नंबर के आधार पर 16 हजार का चालान कराया। साथ ही यातायात प्रभारी को बाइक मालिक को बुलाकर पूछताछ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते रोजाना सड़क पर बाइक सवार देखे जा सकते हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक बाइक पर सात किशोरों का स्टंट करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो का यातायात सीओ आशुतोष कुमार ने संज्ञान लिया और बाइक नंबर के आधार पर 16 हजार का चालान कराया।
यातायात प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि बिना हेलमेट बाइक पर नियम विरुद्ध सात लोगों के बैठने के साथ सड़क पर स्टंट करने पर 16 हजार का चालान किया गया है। बाइक मालिक को बुलाया गया है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्राधिकारी नगर यातायात प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करने वालों का कभी चालान नहीं किया जाएगा और उल्लंघन करने वालों को किसी भी दशा में छोड़ा नहीं जाएगा।