फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: कानूनगो का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, एसडीएम बोले- आरोपी के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

Wed, 20 Mar 2024 10:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय ने बताया कि गांव बीसलपुर बांगर निवासी व्यक्ति ने कानूनगो सोरन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की है। इससे पहले भी शिकायतें आने पर उन्हें शमसाबाद से खिमसेपुर स्थानांतरित किया जा चुका है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कानूनगो का रिश्वत लेते एक और वीडियो वायरल हो गया है। यह वीडियो अधिकारियों तक पहुंच गया। पीड़ित ने शपथपत्र के साथ कानूनगो की शिकायत भी की। इससे तहसीलदार ने कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तहसील सदर में तैनात कानूनगो का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ, तो राजस्व विभाग में खलबली मच गई।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कानूनगो शमसाबाद क्षेत्र के गांव बीसलपुर बांगर में ग्रामीण से खुलेआम रिश्वत ले रहा है। वायरल वीडियो में भी रुपये का लेनदेन होते दिखाई दे रहा है।  पीड़ित ने शपथपत्र के साथ कानूनगो के खिलाफ तहसीलदार से शिकायत भी की। इससे पहले दो कानूनगो रिश्वतखोरी में निलंबित हो चुके हैं। इसके बाद भी भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

विज्ञापन



डीएम को भेजी जा रही है रिपोर्ट

तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय ने बताया कि गांव बीसलपुर बांगर निवासी व्यक्ति ने कानूनगो सोरन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की है। इससे पहले भी शिकायतें आने पर उन्हें शमसाबाद से खिमसेपुर स्थानांतरित किया जा चुका है। वह कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज रही हैं। एसडीएम सदर गजराज सिंह ने बताया कि कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें