फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में ड्रग इंस्पेक्टर का घूस मांगते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट दफ्तर में स्थित ड्रग इंस्पेक्टर कार्यालय में ड्रग इंस्पेक्टर को युवक घूस देने की बात बोल रहा है। युवक की बात पर वह भी हां में हां मिला रही हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। अभी तक किसी अधिकारी ने संज्ञान में नहीं लिया। हालांकि अमर उजाला वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो 50 सेकेंड का है। इसमें एक युवक ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान से बोल रहा है कि भइया ने 30 बताए थे, हमने 20 के लिए कहा है। देख लीजिए मैडम करवा दीजिए। चलिए दस अभी करवा दे रहे हैं।
20 बाद में हम दे देंगे, आप प्रक्रिया जारी रखें। इस पर रेखा सचान सिर हिलाकर न बोल रही हैं। इसके बाद रेखा बोलीं कि हमने प्रक्रिया शुरू कर ही दी है, मैसेज तो गया होगा।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में फिर से युवक बोल रहा है कि अभी 10 हजार दिए दे रहे हैं। बाकी कल दे देंगे। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान बोल रहीं कि कल का मतलब कल, इसके बाद कार्यालय के कर्मचारी शिवम से बोल रहीं कल का मतलब कल।
वहीं, ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान का कहना है कि उन्हें वायरल वीडियो को जानकारी नहीं है। उनके व्हाट्सएप नंबर पर वायरल वीडियो भेजा गया। इसके बाद से उन्होंने कहा कि मामला 20 और 21 दिसंबर के बीच का है। अकबरपुर स्थित प्रखर मेडिकल स्टोर चलाने के लिए कस्बे के प्रदीप लाइसेंस के लिए आए थे।
उनकी दुकान मानक से कम थी तो हमने दूसरी दुकान देखने की बात प्रदीप से कही थी। अब उन्हें लाइसेंस दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। वीडियो वायरल करने वाले शख्स ने ढाई लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें