फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मरीज से अभद्रता करते डॉक्टर का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ थानाक्षेत्र के एक अस्पताल में डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डॉक्टर मरीज व उसके तीमारदार से अभद्रता कर पर्चा फेंकते हुए नजर आ रहे है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


53 सेकेंड का वायरल वीडियो जाजमऊ के एक अस्पताल का बताया जा रहा है। इसमें ओटी से निकलकर एक डॉक्टर मरीज और उसके तीमारदार को दिए गए समय पर न आने की बात कहते हुए नजर आ रहे है। इतना ही नहीं, नाराज डॉक्टर मरीज का पर्चा फेंककर अभद्रता भी करते दिखे।

पीड़ित ने जब डॉक्टर से उनका नाम पूछा तो डॉक्टर ने फिल्मी अंदाज में बताया कि उनके नाम से दुनिया चलती है। हालांकि अपना नाम नहीं बताया। जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि उनके पास इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें