उन्नाव के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर दो युवकों पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यह भी बताया कि अश्लील वीडियो व तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़िता की मां ने बताया कि एक जून 2020 में उसकी 17 वर्ष की बेटी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अपने मामा के यहां गई थी।
वहां गांव के युवक ने बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच उसके दोस्त ने बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया। युवक के दोस्त ने बेटी का अश्लील वीडियो दिखा कर ब्लैक मेल कर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।