फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: ढाई बीघा जमीन के लिए की थी पिता की हत्या, 19 वर्षीय बेटे को पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 29 May 2021 10:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

ढाई बीघे जमीन के लालच में बेटे ने पिता की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे के बाद आत्माराम के 19 वर्षीय पुत्र को हत्या के आरोप में जेल भेजा है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर के हुसैनगंज के अहमदपुर गांव में 26 मई की रात हुई आत्माराम लोधी की मौत के मामले में शनिवार को पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने आत्माराम के 19 वर्षीय पुत्र को हत्या के आरोप में जेल भेजा है। जांच के दौरान पाया गया कि ढाई बीघे जमीन के लालच में बेटे ने पिता की गला दबाकर हत्या की थी। 
विज्ञापन


हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी आत्माराम लोधी (60) घर में अपनी बेटे दीपक व प्रियंका के साथ रहता था। उनकी एक बेटी मंजू देवी, हरदोई जनपद में एएनएम के पद पर तैनात है। आत्माराम, 26 मई को घर पर बेटे दीपक के साथ थे। उनकी पुत्री प्रियंका बीमार होने के कारण स्थानीय अस्पताल में भर्ती थी।

27 मई की सुबह लोगों को पता चला कि आत्माराम की मौत हो गई है। सूचना पर उनकी बेटी मंजू देवी भी कुछ घंटों बाद गांव आ गई। आत्माराम के गर्दन व आंख के पास चोट के निशान थे तो मंजू देवी ने पुलिस को बुलाया और पोस्टमार्टम कराने की बात कही। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि आत्माराम की गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि 26 की रात आत्माराम बेटे के साथ ही थे। पुलिस ने दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने बताया कि पिता के पास ढाई बीघा जमीन थी, इसे लेकर विवाद की स्थिति बन रही थी। जमीन के लिए उसने 26 मई की रात पिता की हत्या कर दी। 

उसने बताया कि जब पिता ने विरोध किया तो उसने गर्दन पर घुटना रखकर उन्हें चेहरे पर चोट पहुंचाई और उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने दीपक को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष हुसैनगंज रणजीत सिंह ने बताया कि दीपक ने कबूल किया है उसने ढाई बीघा जमीन के लिए पिता आत्माराम की हत्या की है। 

आत्माराम ने की थीं दो शादियां
गांव वालों ने बताया कि आत्माराम लोधी ने दो शादियां की थीं। इसमें पहली पत्नी से मंजू देवी हैं और दूसरी पत्नी से दीपक व प्रियंका हैं। दोनों पत्नियों की मौत हो चुकी है। दीपक को आशंका थी कि पिता मंजू को जायदाद दे सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें