फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने कानपुर-सागर हाईवे किया जाम

Wed, 10 Mar 2021 09:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

  • गैंगरेप पीड़िता के पिता की संदिग्ध अवस्था में मौत 
  • परिजनों ने कानपुर-सागर हाइवे किया जाम
  • हंगामा कर आरोपियों पर लगा रहे हत्या का आरोप
  • पीड़िता के पिता को सीएचसी के बाहर ट्रक ने रौंदा
  • मौत की सूचना पर परिवार में मचा कोहराम 
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पिता की संदिग्ध हालत में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इससे परिजनों ने कानपुर-सागर हाईवे जाम कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। दरअसल, घाटमपुर कस्बे में सुबह सीएचसी के बाहर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पिता को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गुस्साए परिजनों ने सजेती थाना इलाके के आनूपुर मोड़ पर हंगामा किया।जिससे हाईवे पर करीब 15 किलोमीटर जाम लग गया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया जिसके बाद करीब पांच घंटे बाद यातायात बहाल कराया जा सका। परिजनों की मांगे मान ली गई हैं।

परिजनों ने थाना पुलिस और सीओ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। क्षेत्राधिकारी समेत सर्किल की फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आनन-फानन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। सजेती क्षेत्र की किशोरी के साथ सोमवार रात कन्नौज में तैनात दरोगा देवेंद्र यादव के बेटे दीपू यादव ने अपने साथी गोलू यादव के साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पीड़ित परिवार सजेती थाने आ रहा था तो दारोगा के बड़े बेटे ने घेर लिया और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह पीड़िता सजेती थाने पहुंची। पुलिस ने दिनभर पंचायत की और शाम 6 बजे दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें